फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पीएसी कैंप में ताक-झांक पर सिपाही निलंबित

Tue, 27 Dec 2016 11:31 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
देहरादून पु‌लिस - फोटो : file photo
विज्ञापन
देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में महिला पीएसी के कैंप में ताक-झांक करने के आरोप में सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। महिला सिपाही ने विरोध करते हुए एसएसपी से इसकी शिकायत की थी। कप्तान की इस कार्रवाई के बाद पीएसी को वहां से हटाकर कंडोली में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


नेहरू कॉलोनी थाने में महिला पीएसी कुछ दिन से कैंप में थी। आरोप है कि थाने में रहने वाला आर्म्ड पुलिस का सिपाही सोनू कुमार पीएसी कैंप में ताक-झांक कर रहा था। विरोध के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों बाज नहीं आया। रविवार को सिपाही की हरकत देखकर महिला पुलिसकर्मी भड़क गई और हंगामा हो गया।

काफी देर तक गहमागहमी होती रही। खबर तो मारपीट तक की आई, लेकिन उसकी पुष्टि नहीं हो सकी। मामला एसएसपी स्वीटी अग्रवाल तक पहुंच गया। देर रात सिपाही सोनू कुमार को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


एसएसपी की पीआरओ भावना कें तुला ने बताया कि ताक-झांक की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। घटना के बाद महिला पीएसी कैंप को नेहरू कॉलोनी से हटाकर कं डोली में नाला पानी पुलिस चौकी के पास शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें