फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को 'विद्रोह' के लिए भड़काने वाला कांस्टेबल गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस में आक्रोश भड़काने में अहम भूमिका निभाने वाले कांस्टेबल राकेश शर्मा पर गाज गिर गई है। बुधवार सुबह हरिद्वार से आरोपी कांस्टेबल की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस अधीक्षक जेआर जोशी ने उसे तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। यह कांस्टेबल अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना कर जनवरी 2015 से ड्यूटी से नदारद है।
विज्ञापन


एसपी जेआर जोशी ने बताया कि उत्तरकाशी पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल हरिद्वार निवासी राकेश शर्मा को 30 नवंबर 2014 को मुल्जिम ड्यूटी पर नई टिहरी जाने के आदेश हुए थे।

आदेश की अवहेलना करने पर उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई और ऑर्डरली रूम में 14 दिन का दंड दिया गया था। दंड आदेश का पालन करने के बजाय वह जनवरी 2015 में मेडिकल लगाकर छुट्टी पर चला गया। तब से न तो वह ड्यूटी पर लौटा और न ही उसने कोई सूचना दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

छुट्टी पर रहते हुए वर्दी पहनी, बांधी काली पट्टी

दस अगस्त को उसे ड्यूटी पर लौटने का नोटिस भी भेजा गया था। एसपी ने बताया कि इस कांस्टेबल ने सोशल मीडिया पर पुलिस आक्रोश को भड़काने का काम किया।

उसने छुट्टी पर रहते हुए नियम विरुद्ध वर्दी पहन काली पट्टी बांधकर अपनी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की। उच्चाधिकारियों से आश्वासन मिलने के बाद भी उसने बीते रोज फिर से फेसबुक पर पुलिस आक्रोश को भड़काने वाली पोस्ट की।

उसके विरुद्ध पुलिस बल अधिकारों का निर्वधन अधिनियम की धारा 3 व 4 तथा आईटी एक्ट की धारा 72 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें तीन साल की सजा का प्राविधान है। कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें