फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महिला दरोगा से दुष्कर्म का आरोपी सिपाही गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
Iमहिला दरोगा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हाल ही में महिला दरोगा ने पटेलनगर थाने में तहरीर देकर बताया था कि सिपाही असलम ने उनके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने इस मामले का संज्ञान लिया था। महिला दरोगा के बयान दर्ज कर उनकी मेडिकल जांच कराई गई। इसके अलावा और भी कई साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया। पटेलनगर थाने के एसएचओ प्रदीप राणा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें