फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में 7 संपर्क मार्ग बंद, बदरीनाथ हाईवे बना संवेदनशील

Tue, 25 Jul 2017 03:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
high way - फोटो : file photo
विज्ञापन
लगातार हो रही बरसात से रुद्रप्रयाग जिले में सात संपर्क मोटर मार्ग बंद पड़े हैं। इधर, ऋषिकेश-बदरीनाथ और रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड और कुंड-ऊखीमठ-मंडल-गोपेश्वर राजमार्ग कई स्थानों पर संवेदनशील बना हुआ है।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्थाओं द्वारा मार्गो को खोलने का कार्य जारी है। लोनिवि प्रांतीय खंड कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग के अनुसार सोमवार रात्रि को हुई मूसलाधार बारिश से जनपद में माई की मढ़ी-जीआईसी जवाड़ी, ग्वाड़-पोखरसारी-खेड़ीखाल, खिर्सू-खेड़ाखाल-कांडई-खांकरा, सणगू-सारी, लमगौंडी-देवलीभणिग्राम, बाड़व मल्ला-कांदी और छेनागाड़-उछोला मोटर मार्ग जगह-जगह पर मलबा व बरसाती गदेरों के ऊफान के चलते बंद हैं।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मार्गो को खोलने की कार्रवाई की जा रही है। उधर, सांसद आदर्श ग्राम देवलीभणिग्राम के क्षेत्र पंचायत सदस्य गणेश तिवारी का कहना है कि तीन दिन से मार्ग बंद होने के कारण ग्रामीणों को खासी परेशानी हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें