फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 से अधिक आबादी वाले गांवों में होगी अब कनेक्टिविटी

Fri, 01 Jul 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सिग्नल
विज्ञापन
देश के तीन पहाड़ी राज्यों के दुर्गम क्षेत्रों में भी अब मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या नहीं होगी। टेलीकॉम मिनिस्ट्री की ओर से इसके लिए योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इसके तहत 500 से ऊपर आबादी के हर गांव में मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को देहरादून पहुंचे टेलीकॉम सेक्रेटरी जेएस दीपक ने बताया कि पहले नक्सल प्रभावित दुर्गम इलाकों तक कड़ी चुनौतियों के बीच केंद्र सरकार कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने में कामयाब रही है।

अब उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हर 500 से ऊपर आबादी वाले गांव में कनेक्टिविटी देने की योजना पर काम शुरू हो चुका है। इसकी डीपीआर बनाकर सरकार को भेज दी है। उन्होंने बताया कि इससे निश्चित तौर पर न केवल पहाड़ के लोगों की जिंदगी आसान होगी, बल्कि आपदाओं के वक्त उन्हें रेस्क्यू करने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन


टावर का साइज होगा छोटा
टेलीकॉम सेक्रेटरी जेएस दीपक ने बताया कि सबसे पहले लंबे-लंबे मोबाइल टावर होते थे। 3 जी आने तक इनका साइज छोटा हो गया। अब 4 जी आने के बाद टॉवर का साइज और छोटा हो जाएगा। इससे लोगों को मोबाइल टावर पर ज्यादा आपत्ति नहीं रहेगी। अभी अमेरिका सहित कई देशों में मोबाइल टावर के यह छोटे साइज इस्तेमाल हो रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें