फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कांग्रेसियों ने जयंती पर इंदिरा गांधी को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित क उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन


कांग्रेस महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी अलग व्यक्तित्व वाली नेत्री थी। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में बाल्यकाल से ही सक्रिय रूप से भाग लिया था। वह भारत की चार बार प्रधानमंत्री रहीं।
इस दौरान उन्होंने समाज के वंचित और गरीब तबके को भारत की आर्थिक और सामाजिक नीतियों के केंद्र में रखा। आम जनता के हित के लिए 1969 में उन्होंने साहसिक कदम उठाते हुए बैंकों का राष्ट्रीयकरण भी किया। भारत को परमाणु शक्ति बनाने का कार्य भी 1974 में उनके ही नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्ण सिंह रावत, प्रदेश महासचिव मनीष नागपाल, राजकुमार जयसवाल, मनमोहन शर्मा, अभिषेक तिवारी, जगदीश धीमान, अरुण बलूनी, राजेश पुंडीर, राजेश उनियाल, मुकीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें