फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कलस्टर बनाकर होगा कॉमन और ग्रास कार्प मछली का उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iग्रामीण क्षेत्रों में 100 वर्ग मीटर के तालाब पर 50 से 60 प्रतिशत तक मिलेगा अनुदान
विज्ञापन

I

I
I

Iमत्स्य विभाग ने स्थानीय लोगों को योजना की दी जानकारीI

ग्रामीण क्षेत्रों में कलस्टर बनाकर किसान कॉमन और ग्रास कार्प मछली का पालन करेंगे। मछली उत्पादक किसानों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलने के साथ ही सरकार की ओर से मिलने वाली तमाम सुविधाएं आसानी से प्राप्त हो सकेंगी। विभाग की ओर से फिलहाल सर्वे का कार्य किया जा रहा है।

जिले में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत करीब 80 किसानों ने आवेदन किए हैं। विभाग की ओर से किसानों के आवेदनों के आधार सर्वे का कार्य किया जा रहा है। शासन की ओर से पैसा जारी होते ही आवेदनों को स्वीकृति मिलनी शुरू हो जाएगी। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि योजना के तहत पर्वतीय क्षेत्र मसूरी, चकराता, कालसी, मालदेवता आदि के ग्रामीण क्षेत्रों में मछली का पालन किया जाएगा। योजना के अनुसार गांव-गांव में 10-10 किसानों के कलस्टर बनाकर मछली पालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन








I50 से 60 प्रतिशत मिलेगा अनुदानI

ग्रामीण क्षेत्रों में कॉमन कार्प और ग्रास कार्प मछली के पालन को ही स्वीकृति दी जाएगी। इसके लिए पालकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। योजना के तहत मछली पालन करने वाले किसानों को अनुदान भी मिलेगा। 100 वर्ग मीटर के प्रोजेक्ट (तालाब) यानी एक लाख की लागत पर सामान्य वर्ग को 50 और एससी, एसटी और महिलाओं को 60 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। विभाग की ओर से किसानों को बैंक लोन दिलाने में भी सहयोग प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन




I
I

I
I

Iसीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। विभाग की ओर से आवेदन के आधार पर सर्वे का कार्य चल रहा है। गांव-गांव में कलस्टर बनाकर मछली उत्पादन कराया जाएगा। इससे उत्पादन बढ़ने के साथ ही किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। - मनीष नवानी, जिला मत्स्य अधिकारी, देहरादूनI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें