हिमाचल में कांग्रेस की जीत से उत्साहित कांग्रेस कार्यक्रताओं ने बांटी मिठाई।
- फोटो : MUSSOORIE
मसूर। हिमाचल प्रदेश में हुए उप चुनावों में कांग्रेस की जीत पर उत्तराखंड कांग्रेस महामंत्री गोदावरी थापली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर के भगत सिंह चौक पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। प्रदेश महामंत्री थापली ने कहा कि हिमाचल की जीत से कांग्रेस में उत्साह है। भाजपा की हार महंगाई से त्रस्त जनता, बेरोजगारों से झूठे वादे के कारण हुई है। किसान भी भाजपा की नीतियों से जनता परेशान हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण जनता में आक्रोश है। कांग्रेस नेता उपेन्द्र थापली ने कहा कि भाजपा के बड़ बोले नेताओं को जनता सबक सिखाने को तैयार है। कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी ने कहा कि हिमाचल की जनता ने भाजपा को मुंह तोड़ जवाब दिया है। इस मौके पर नागेन्द्र उनियाल, अंकित चौहान, मसूरी विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान, अमित गुप्ता, महिमानंद, कुलदीप रावत, छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद्र, राजीव रावत आदि मौजूद रहे।