फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ कांग्रेसियों का दून में प्रदर्शन

Wed, 03 Jun 2026 08:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
कौलागढ़ ​​स्थित सीबीएससी कार्यालय के बाहर केंद्रीय ​शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर धर
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ कांग्रेसियों का दून में प्रदर्शन
विज्ञापन

-सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन कर की बर्खास्तगी की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। नीट पेपर लीक, सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग में कथित गड़बड़ी और सीयूईटी परीक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कौलागढ़ स्थित सीबीएसई के क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि नीट पेपर लीक की पुष्टि के बाद धर्मेंद्र प्रधान को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए था। वहीं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में शिक्षा व्यवस्था घोटालों और धांधली की शिकार हो गई है। प्रदर्शन में दिनेश कौशल, जगदीश धीमान, सुमित खन्ना, संगीता गुप्ता, अभिषेक तिवारी, कोमल वोहरा, राजेश पुंडीर, पिया थापा, अनीता दास और प्रमोद गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें