फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता से किया संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी नगर निगम चुनाव के मद्देनजर जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम का आयोजन भगत सिंह कॉलोनी में किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता से संपर्क किया और समस्याओं को लेकर बात की। कॉलोनी में हुई बैठक में कांग्रेस नेता नवीन जोशी ने कहा कि कांग्रेस का नगर निगम में बोर्ड बनने एवं मेयर प्रत्याशी विजयी होने पर मलिन बस्ती वासियों का नियमितीकरण किया जाएगा। क्योंकि, मलिन बस्ती वासियों को भाजपा ने सदैव झूठ बोला है और उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। कहा कि देहरादून महानगर के समग्र विकास के लिए आगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी का समर्थन करें। ताकि, दून का विकास किया जा सके। इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद इलियास अंसारी, मुकीम अहमद, गुलजार, अनिल नेगी, आशीष नौटियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें