फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रशासन के आश्वासन पर चौथे दिन धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़ी-पटरी कमजोर वर्ग समिति से जुड़े लोगों ने प्रशासन के आश्वासन के बाद चौथे दिन धरना समाप्त कर दिया। यह लोग मालरोड पर पटरी लगाकर व्यवसाय कर रहे थे, तीन माह पूर्व इन्हें हटा दिया गया था। रविवार को नायब तहसीलदार कमल राठौड़ जनप्रतिनिधियों के साथ पहुंचे और उचित कार्रवाई का भरोसा देकर धरना समाप्त कराया। पटरी संचालक संजय टम्टा ने कहा कि सात सितंबर से पहले उनकी मांगों को लेकर बैठक कर समाधान का भरोसा दिया गया है। धरना स्थगित कर दिया है। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, मंत्री के प्रतिनिधि मोहन पेटवाल, अरविंद सेमवाल, रामकिशन राही, संजय टम्टा, सुधीर डोभाल, गीता भट्ट, गोविंद नौटियाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें