फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राहुल की सदस्यता बहाल होने पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



शहीद चौक पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने और क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह के छत्तीसगढ़ का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद चौक पर जश्न मनाया। एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई।

सोमवार को कार्यकर्ता कनिष्ठ प्रमुख शमशेर सिंह चौहान और ब्लाॅक अध्यक्ष अमर सिंह चौहान के नेतृत्व में एकत्र हुए। जहां उन्होंने कांग्रेस, राहुल गांधी और प्रीतम सिंह के समर्थन में नारे लगाए। ब्लाॅक अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा की देश की सर्वोच्च अदालत ने जो फैसला राहुल के पक्ष में दिया है, वह भाजपा के मुंह पर तमाचा है। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कनिष्ठ प्रमुख शमशेर सिंह ने कहा कि प्रीतम सिंह को छत्तीसगढ़ का सीनियर ऑब्जर्वर बनाए जाने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस मौके पर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष चंदन रावत, महामंत्री बलदेव चौहान, विवेक जोशी, शांति प्रसाद, सरदार सिंह, सूरत सिंह, मेहर सिह, विपिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें