फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को सुकून दे गई राहुल गांधी की पाठशाला

Sat, 17 Mar 2018 07:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
rahul gandhi
विज्ञापन
देहरादून। सूबे की सत्तारूढ़ भाजपा को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पाठशाला से बहुत सुकून मिला है। सुकून इसलिए कि जब समूची पार्टी रविवार को अपनी सरकार के एक साल का जश्न में डूबी होगी, तो उसके रंग में भंग डालने की धमकी देने वाले प्रदेश के कांग्रेसी राहुल गांधी की पाठशाला में व्यस्त में होंगे।
विज्ञापन

दरअसल, १८ मार्च को प्रदेश में भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने जा रहा है। इस एक साल के दौरान जो फैसले लिए गए, उनका प्रदेश सरकार बढ़ा चढ़ाकर प्रचार करेगी। पिछले करीब एक हफ्ते से सरकार प्रचार मोड में है। उसके प्रचार मोड में आने से पहले मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने यह कहकर उसकी टेंशन बढ़ाई थी कि एक साल पूरा होने पर वह भी भाजपा सरकार के जनविरोधी फैसलों को लेकर जनता के बीच जाएगी। इसके लिए १८ मार्च को पार्टी ने विरोध कार्यक्रम करने के इरादे जताए थे। लेकिन इस बीच पार्टी का राष्ट्रीय महाधिवेशन तय हो गया। तीन दिवसीय महाधिवेशन रविवार तक चलेगा। महाधिवेशन में पार्टी के सभी शीर्ष नेता, विधायक, प्रदेश से निर्वाचित एआईसीसी सदस्य, पीसीसी सदस्य दिल्ली के लिए कूच कर चुके हैं। जिनके पास पद नहीं हैं, वे वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल्ली जा पहुंचे हैं। एक तरह से प्रदेश कांग्रेस में पूरी तरह से सन्नाटा है। न सरकार का कोई विरोध करने वाला है न उन्हें विरोध करने के लिए निर्देश देने वाला। सभी राहुल गांधी की पाठशाला में शामिल होने दिल्ली में डेरा डाल चुके हैं। कांग्रेस नेताओं की गैरमौजूदगी से भाजपा को इस रूप में सुकून है कि अब उसके सालाना जश्न के रंग में कोई भंग नहीं करेगा। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पार्टी गैरसैंण विधानसभा सत्र में प्रदेश सरकार के कामकाज का हिसाब मांगेंगी। पार्टी ने सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों को लेकर तैयारी की है। १८ मार्च को सभी नेता महाधिवेशन में शामिल होंगे।
विज्ञापन


 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें