फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले कांग्रेस पूछेगी पब्लिक से सवाल

Sun, 25 Dec 2016 10:38 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
चुनाव में सियासी दलों व उनके उम्मीदवारों से जनता सवाल पूछती है? लेकिन चुनाव से पहले कांग्रेस पब्लिक से सवाल पूछने जा रही है। वह चुनावी एलान से पहले पांच प्रश्नों को लेकर जनता के बीच जा रही है। इन प्रश्नों के जरिये वह ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक  विकास से जुड़े सुझाव मांगेगी।
विज्ञापन


इन सुझावों को वह अपने चुनाव घोषणापत्र में शामिल करेगी। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पार्टी के एक साथ 70 विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 स्थानों पर ‘सुझाव आपके-लक्ष्य हमारे’ कार्यक्रम आयोजित होंगे। पार्टी एक फ्लैक्स और कुर्सियां लगाकर खुली बैठक आयोजित करेगी।

जन सुझाव लेने के लिये पार्टी ने प्रश्नावली के डेढ़ लाख प्रपत्र प्रकाशित कराए हैं। इन प्रपत्रों को कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों से भरवाया जाएगा। इस प्रपत्र में पांच प्रश्न हैं। इन पांच प्रश्नों में पार्टी 15 सुझाव मांगेंगी। पहले प्रश्न में ग्राम पंचायत के स्तर पर पांच प्रमुख विकास कार्यों को लेकर सुझाव मांगे जाएंगे।
विज्ञापन


इसी तरह से प्रपत्र में ब्लाक, विधानसभा, जिला व राज्य स्तर पर विकास के लिए सुझाव दर्ज कराए जाएंगे। ये सुझाव पार्टी कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और समाज के निष्पक्ष लोगों से  लिए जाएंगे। राज्य और समाज हित से जुड़े सुझावों को मेनिफेस्टो में जगह दी जाएगी।

जिलों में पर्यवेक्षकों की तैनाती
पार्टी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला संगठन के स्तर पर पर्यवेक्षकों की तैनाती की है। उत्तरकाशी में नवीन जोशी, पुरोला में राजेश जुवाठां, चमोली में सुंदर लाल मुयाल,रूदप्रयाग में ओपी चौहान,पौड़ी में गणेश गोदियाल, कोटद्वार में एपी अमोली, टिहरी में याकूब सिद्दीकी, देवप्रयाग में शूरवीर सिंह सजवाण, देहरादून ग्रामीण में आर्येंद्र शर्मा, महानगर देहरादून में लालचंद शर्मा, ऋषिकेश में सुरेन्द्र आर्या, महानगर हरिद्वार में पूनम भगत व डॉ. संतोष चौहान, हरिद्वार ग्रामीण में किरण पाल बाल्मिीकि, महानगर रूड़की में मेहर सिंह, रूड़की ग्रामीण में काजी निजामुद्दीन, अल्मोड़ा में प्रदीप टम्टा, रानीखेत में नरेन्द्र रौतेला, बागेश्वर में ललित फर्सवाण, चंपावत में नवीन मुरारी, पिथौरागढ़ में गोपाल दत्त ओझा, डीडीहाट में खेमराज जोशी, नैनीतला केदार पलडिया, कालाढूंगी में प्रकाश जोशी, महानगर हल्द्वानी में राजेन्द्र सिंह नेगी, ऊधम सिंह नगर में महेश जोशी, महानगर रूद्रपुर में सरदार हरभजन सिंह बाजपुर में प्रेमानंद महाजन व काशीपुर में गणेश उपाध्याय को कार्यक्रम का पर्यवेक्षक बनाया गया है। वे सभी सुझावों प्रपत्रों को एकत्रीकरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें