फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राहुल का सिर काटने पर इनाम' की घोषणा करने वाले की ज्वाइनिंग पर कांग्रेस का यू टर्न

Thu, 19 Jan 2017 02:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
जगतार (दाएं) - फोटो : file photo
विज्ञापन
बाजपुर विधानसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को टक्कर देने का कांग्रेस का प्लान पहले ही कदम में चौपट हो गया। 
विज्ञापन


मंगलवार को कांग्रेस भवन में इस सीट पर स्थानीय भाजपा नेत्री सुनीता टम्टा और उनके पति जगतार सिंह बाजवा की कांग्रेस में ज्वाइनिंग की खबर आई, लेकिन अब कांग्रेस ने इससे हाथ झाड़ लिए हैं।

दरअसल, बाजवा परिवार की ज्वाइनिंग की खबर के बाद नया विवाद गहरा गया। भाजपा में रहकर जगतार सिंह बाजवा ने एक बेहद विवादित बयान दिया था कि जो राहुल गांधी की सिर कलम करेगा, उसे वह इनाम देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी - फोटो : AmarUjala
ज्वाइनिंग की खबर आते ही बाजवा का विवादित बयान टीवी चैनलों में प्रसारित होने लगा। इससे पहले कि इस विवाद में कांग्रेस फंसती, पार्टी नेताओं ने सफाई देनी शुरू कर दी है कि बाजवा की ज्वाइनिंग हुई नहीं।

हालांकि उनके पास इस प्रश्न का कोई जवाब नहीं कि समर्थकों के साथ देहरादून पहुंचे बाजवा उनकी पत्नी सुनीता टम्टा और कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री से क्या मंत्रणा की।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि यदि बाजवा और उनकी पत्नी की कांग्रेस में ज्वाइनिंग होती तो प्रेस में पार्टी की ओर से बाकायदा इसका वक्तव्य जारी होता। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें