फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में कांग्रेस के चार बडे नेता भाजपा में शामिल

Tue, 24 Jan 2017 03:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : file photo
विज्ञापन
उत्तराखंड कांग्रेस के चार बड़े नेताओं ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


साथ ही पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव भगत राम कोठारी, कांग्रेस के प्रदेश पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंद्रशेखर कश्यप एंव उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के वर्तमान सचिव हाजी दिलशाद अहमद कुरैशी भी भाजपा में शामिल हुए।

वहीं लोहाघाट के ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उत्तराखंड मुख्यमंत्री हरीश रावत ने माल्यार्पण कर योगेश को पार्टी में शामिल किया।
विज्ञापन


भाजपा में शामिल होने वालों में कैबिनेट दर्जाधारी राज्य अति पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद की अध्यक्ष संतोष कश्यप प्रदेश कांग्रेस की महासचिव रही हैं।

वह हरिद्वार की वरिष्ठ नेता हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद संतोष कश्यप ने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण की टिकट पिछडा वर्ग के किसी व्यक्ति को मिलनी चाहिए थी, लेकिन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पिछडा वर्ग के साथ धोखाबजी कर के खुद ही टिकट हथिया लिया। उन्होंने कहा पिछड़ा वर्ग उन्हें हरिद्वार में हरा कर सबक सिखाएगा।
विज्ञापन

टिकट न मिलने पर समर्थकों का हंगामा

congress
वहीं, देहरादून में धर्मपुर विधानसभा सीट से भाजपा द्वारा उमेश अग्रवाल को टिकट नहीं देने पर भारी भीड़ के रूप में समर्थक कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे। उमेश अग्रवाल के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। एक बार फिर मंगलवार को कांग्रेस नेता आर्येंद्र को सहसपुर से टिकट न मिलने पर इनके समर्थक और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के समर्थक आमने-सामने हो गए।

भरे गए नामांकन
सोमवार को दून कैंट विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अनूप नौटियाल ने पर्चा दाखिल किया। इसके साथ ही कैंट से कांग्रेस प्रत्याशी सूर्यकांत धस्माना ने नामांकन दाखिल किया।

हाजी सलीम ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से पर्चा दाखिल किया। रूद्रपुर मे भाजपा प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल के नामांकन में भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि रुद्रपुर भगवा रंग में रंग गया। रैली में कार्यकत्तायों ने जमकर डांस किया। 

प्रताप नगर से भाजपा प्रत्याशी विजय पंवार, घनसाली से भाजपा प्रत्याशी शक्ति लाल शाह, टिहरी से हमारी जन मंच पार्टी के सुशील बहुगुणा, नरेंद्र नगर से यूकेडी के सरदार सिंह पुंडीर ने भी नामांकन भरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें