फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कांग्रेस ने एसआईआर में ऑनलाइन शिकायतों के लिए निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत ऑनलाइन दर्ज की जा रही शिकायतों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने मांग की है कि शिकायतकर्ता की पहचान के बिना कोई शिकायत स्वीकार न की जाए।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ऑनलाइन दायर किए जा रहे फॉर्म-7 के संबंध में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में फॉर्म-7 ऑनलाइन दाखिल किए जा रहे हैं। भौतिक सत्यापन में कई मतदाता अपने पते पर निवासरत पाए गए, जिनके नाम हटाने के लिए आवेदन हुए थे। इससे आशंका है कि वास्तविक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का सुनियोजित प्रयास हो रहा है।
कांग्रेस ने मांग की कि शिकायतकर्ता की पहचान के बिना कोई शिकायत स्वीकार न हो। अप्रमाणित और भ्रामक फॉर्म-7 तत्काल निरस्त किए जाएं। बिना समुचित जांच और वैधानिक प्रक्रिया के किसी मतदाता का नाम सूची से न हटाया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 31 और भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत झूठी जानकारी देने वालों पर आपराधिक कार्रवाई की भी मांग की। कांग्रेस ने कहा कि यह मांग लोकतंत्र की रक्षा और निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के लिए है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए त्वरित कार्रवाई आवश्यक है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, अमरेंद्र बिष्ट, डिंपल सिंह, महेंद्र सिंह राणा, शिवा जोशी और विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें