फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: केरल चुनाव पर बोलीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा, हम सरकार बनाकर दिखाएंगे कैसे होता है काम

Thu, 07 May 2026 12:15 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के विधानसभा ऋषिकेश आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान कुमारी शैलजा ने केरल में पार्टी को मिली जीत पर खुशी जताती हुए कहा कि हम अब वहां लोगों के साथ बेहतर काम कर सकेंगे।
विज्ञापन
कुमारी शैलजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा, कांग्रेस पार्टी और यूडीएफ ने केरल में बहुमत हासिल कर लिया है। अब, कांग्रेस वहां सरकार बनाएगी और यह दिखाएगी कि लोगों के लिए कैसे काम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में एक नया नेता चुना गया है, और कांग्रेस ने वहां समर्थन देने का फैसला किया है। इस उम्मीद के साथ कि जल्द ही आवश्यक बहुमत हासिल कर लिया जाएगा।

विज्ञापन





कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पांच दिवसीय दौरे पर बुधवार को उत्तराखंड पहुंच गई हैं। आज वह ऋषिकेश में हैं। इसके बाद श्रीनगर में पौड़ी जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। फिर सोनप्रयाग के लिए रवाना होंगी। आठ मई को सुबह हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी।

दर्शन के बाद अगस्त्यमुनि और रुद्रप्रयाग में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और बैठक करेंगी। नौ मई को चमोली जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाग लेंगी। शाम को बदरीनाथ पहुंचेंगी। 10 मई को बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के बाद वह जोशीमठ में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और रात्रि विश्राम श्रीनगर में ही करेंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पीएम मोदी जल्द आ सकते है टिहरी दौरे पर, झील किनारे कोटीकॉलोनी में बड़ी जनसभा कराने की तैयारी
विज्ञापन


11 मई को दौरे के अंतिम दिन चंबा (टिहरी) में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन का फीडबैक लेंगी और इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें