फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के स्वरूप में बदलाव पर कांग्रेस फैला रही भ्रम : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
- कहा, उत्तराखंड में केंद्रीय हिस्सेदारी पूर्ववर्ती 90 फीसदी रहेगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। भाजपा ने मनरेगा योजना को नया स्वरूप देने और अनुदान को लेकर विपक्षी भ्रम पर स्पष्ट किया कि उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्यों में केंद्रीय मदद 90 फीसदी ही रहेगी। संगठन ने कांग्रेस के राज्य में भ्रष्टाचार के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि अगर भू-कानून पहले से मौजूद था तो राज्य की हजारों हेक्टेयर भूमि पर कब्जे कैसे हुए।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि मोदी सरकार के जनभावनाओं के अनुरूप लाई गई नीति ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए मनरेगा योजना में परिवर्तन किए है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय की कोशिश है कि योजना को अधिक प्रभावी और व्यावहारिक बनाया जाए। लिहाजा इसे किसी तरह राजनैतिक चश्मे से देखना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान बदलाव के बाद 100 के बजाए 125 दिन रोजगार की गारंटी दी जा रही है। भुगतान को सप्ताहवार करने के साथ, आवंटन राशि का दुरुपयोग न हो इसको लेकर भी नए प्रावधान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे केंद्रीय अनुदान कम करने के आरोप को उन्होंने भ्रामक करार दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल की ओर से लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों को नकारते हुए कहा कि 100 बार झूठ बोलने से सच नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें