फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग सात दिनों में जारी करे शपथपत्र : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस सेवादल ने निर्वाचन आयोग और लोकसभा सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मामले में मुख्य निर्वाचन आयुक्त को ज्ञापन भेजा है। कांग्रेसियों ने कहा कि जब मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से शपथ पत्र प्रस्तुत करने की मांग की है तो चुनाव आयोग को भी यह सुनिश्चित करने के लिए शपथ पत्र प्रस्तुत करना चाहिए कि मतदाता सूची में किसी प्रकार की गड़बड़ी या हेरफेर नहीं हुई है। यदि चुनाव आयोग स्वयं निष्पक्ष और पारदर्शी है तो उसे सात दिनों के भीतर यह शपथ पत्र सार्वजनिक करना चाहिए नहीं तो यह माना जाएगा कि चुनाव आयोग की मिलीभगत से मतदाता सूची में अनियमितताएं की गई हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता वीरेंद्र पोखरियाल, पुनीत चौधरी (एडवोकेट), अतिरिक्त मुख्य संगठक उपाध्यक्ष मनमोहन शर्मा अधिवक्ता, ब्लॉक अध्यक्ष ललित भद्री, वरिष्ठ अधिवक्ता विलियम अकबर, पूर्व पार्षद विकास चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें