फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश विभाजन की दोषी कांग्रेस, समाज विभाजन का षड्यंत्र कर रही : भट्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आरोप लगाया कि देश विभाजन करने वाली कांग्रेस, समाज विभाजन का षड्यंत्र कर रही है। कांग्रेस को इसकी सजा जनता प्रदेश की सभी एससी सीटों पर कमल खिलाकर देगी। कहा, ऐसी किसी झूठी शिकायत आधारित एफआईआर में भाजपा कार्यकर्ता और मेरा नाम डालना निंदनीय है। कानूनी प्रक्रिया का जवाब संवैधानिक तरीके से दिया जाएगा।
विज्ञापन

पार्टी मुख्यालय में स्वयं पर कर्नाटक में दर्ज प्राथमिकी पर कहा कि जो आरोप लगाए गए हैं, उससे जुड़ा कोई मीडिया बयान या लिखित तथ्य किसी के पास नहीं है। ऐसे में मुझ पर ऐसे आरोपों का प्रश्न ही खड़ा नहीं होता। इसी तरह हम बार-बार कह रहे हैं कि हल्द्वानी घटना का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है। एक स्वयंसेवी संस्था की ओर से वह सब वहां पर संबंधित कार्यक्रम किया गया होगा। लेकिन कांग्रेस चुनाव में हार सामने देख बौखलाई हुई है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस ने देश को तो बांट दिया, अब वो समाज को बांटने के काम में लगी हुई है। सच्चाई है कि उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं की ओर से मल्लिकार्जुन खरगे को पूरी तरह गलत सूचना दी गई। उत्तराखंड के भीतर सामाजिक विद्वेष खड़ा करने का जो वातावरण कांग्रेस के लोगों की ओर से बनाया जा रहा है, उसका मुंहतोड़ जवाब जनता और भाजपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से देंगे। पूरे प्रदेश में सभी जिलों में समरसता-सौहार्द का संकल्प का धरना हमने तय किया है। कांग्रेस अब अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकती है। हम उन्हें समाज को बांटने नहीं देंगे। भट्ट ने कर्नाटक में दर्ज प्राथमिकी में भाजपा कार्यकर्ता लिखने पर भी आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें