फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में शामिल कांग्रेस के बागी विधायकों को वाई श्रेणी सुरक्षा

Thu, 26 May 2016 09:55 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली

सार

  • विधायक केंद्र की वीआईपी सुरक्षा सूची में शामिल
  • हर विधायक की सुरक्षा में चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे 8-10 कमांडो
विज्ञापन
भाजपा ज्वाइन करने बाद बागी विधायक। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा में शामिल होने वाले उत्तराखंड के नौ बागी कांग्रेसी विधायकों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी शामिल हैं। इन विधायकों को केंद्र सरकार की वीआईपी सुरक्षा सूची में शामिल किया गया है। उन्हें चौबीसों घंटे अर्धसैनिक बलों के कमांडो सुरक्षा मुहैया करवाएंगे।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि अयोग्य ठहराए जा चुके इन विधायकों के जीवन को खतरा होने के इनपुट मिलने के बाद ही उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। इन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है और कहा गया है कि उनके निवास पर चौबीसों घंटे सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

घर पर रहेंगे 8-10 कमांडो
वैसे वाई श्रेणी की सुरक्षा के तहत नियमानुसार दो सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करवाए जाते हैं। लेकिन इस मामले में बहुगुणा सहित सभी विधायकों की सुरक्षा में सीआईएसएफ के 8-10 कमांडो तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तैयार एक रिपोर्ट में विधायकों के जीवन को खतरा होने की बात सामने आई है। सीआईएसएफ में एक खास विंग है जो वीआईपी और वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है। यही कमांडो संघ प्रमुख मोहन भागवत, एनएसए अजीत डोभाल और कुछ केंद्रीय मंत्रियों की सुरक्षा संभालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें