सरकार के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने रैली निकली। पढ़िए किन मुद्दों पर बोली कांग्रेस पार्टी..
जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म पहुंचकर समाप्त हुई कांग्रेस की जन चेतना रैली। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में राजपुर से चौधरी फार्म जीएमएस रोड तक 18 किलोमीटर की यात्रा निकाली।
केंद्र सरकार पर नोटबंदी, जीएसटी और एफडीआई के जरिए रोजगार खत्म करने और गरीबों का हक छीनने का लगाया आरोप। कहा सरकार की गलत नीतियों के कारण आम आदमी परेशान। 30 लाख की हार्ले डेविडसन बाइक पर सवार रहे प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा के नीतियों को जनविरोधी बताया।