फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पानी के लिए कांग्रेस का मटका फोड़कर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी आते ही देहरादून के अलग-अलग हिस्सों में पानी की किल्लत होने लगी है। इसके विरोध में कांग्रेसियों ने मंगलवार को जलसंस्थान के कार्यालय पर मटका फोड़कर विरोध जताया। कांग्रेसियों ने पेयजल समस्या के समाधान की मांग की। चेतावनी दी कि जल्द ही पेयजल की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। कांग्रेसी दिलाराम बाजार स्थित जल संस्थान के कार्यालय पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा एवं पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में पहुंचे थे। उन्होंने अधिशासी अभियंता को विभिन्न मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लालचंद शर्मा ने कहा कि ग्रीष्मकालीन ऋतु प्रारंभ हो चुकी है। प्रत्येक वर्ष गर्मी शुरू होते ही देहरादून महानगर के कई क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराने लगता है। फिलहाल ओंकार रोड़, चुक्खूवाला, गुरुनानक स्कूल के निकट, कांबोज वाली गली, आरजीएम प्लाजा आदि कई स्थानों पर पेयजल संकट गहराने लगा है। कहा कि देहरादून महानगर के कई क्षेत्रों में हाल ही में डाली गई सीवर लाइन जगह-जगह चोक हो चुकी है, इससे सीवर का गंदा पानी नालियों एवं सड़कों पर फैला हुआ है।पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि राजपुर रोड़ जैसी मुख्य जगहों पर सीवर लाइन का कार्य अभी तक नहीं हो पाया है जिसे शीघ्र कराया जाना चाहिए। देहरादून महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल की सप्लाई ठीक करवाने एवं चोक पड़ी सीवर लाइनों को ठीक कराया जाए। वार्ड 17 चुक्खुवाला के पार्षद अर्जुन सोनकर ने चेतावनी दी है कि अगर जल संस्थान क्षेत्र की जनता को पानी की समस्या से जल्द ही राहत नहीं दी गई तो जल संस्थान कार्यालय पर तालाबंदी की जाएगी। मोहन कुमार काला, प्रकाश नेगी पूर्व पार्षद, अमित भंडारी, सुनील बांगा, कैलाश अग्रवाल, संजय जायसवाल, सिद्दीकी, संदीप, आशू रतूड़ी आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें