फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: निवेश के नाम पर महिला से 14.94 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चाय वाय कैफे की फ्रेंचाइजी में निवेश के नाम पर एक एनआरआई महिला के साथ 14.94 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़िता की शिकायत पर इंदौर, मध्य प्रदेश निवासी कंपनी के एमडी और उसकी मां के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि पैसे मांगने पर मां-बेटे ने महिला के साथ बदसलूकी की और उनका एक मोबाइल भी चोरी कर लिया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसएचओ मनोज मैनवाल ने बताया कि रायपुर की रहने वाली महिला श्वेता शर्मा वर्तमान में सिंगापुर में कार्यरत हैं। उनके मुख्तारेआम (निवेश आदि के निर्णय लेने के लिए अधिकृत) रायपुर के रहने वाले एनएस बिष्ट ने पिछले साल मार्च में संदीप सिंह और उनकी माता सिमरन गुरनानी से मुलाकात की। इन मां-बेटे ने खुद को चाय वाय कैफे प्राइवेट लिमिटेड का एमडी बताया था। उन्होंने बिष्ट के सामने इस कैफे की फ्रेंचाइजी में निवेश का प्रस्ताव रखा। बिष्ट ने यह जानकारी श्वेता सिंह को दी तो वह भी तैयार हो गईं। उन्होंने फ्रेंचाइजी में 14.94 लाख रुपये निवेश किए। इसके बाद उन्होंने पवनीश अरोड़ा से 45 हजार रुपये मासिक किराये पर एक दुकान ले ली। इस दौरान श्वेता शर्मा भी भारत आ गईं थीं। एसएचओ ने बताया कि पीड़िता को यह रकम ठगने के साथ-साथ छह लाख रुपये का और नुकसान हुआ है। कुल मिलाकर उन्हें इस सौदे में 21 लाख रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें