फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: अदाणी मामले को लेकर प्रदेशभर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, बोले- घोटाले की खुल रही पोल

Mon, 06 Feb 2023 02:40 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर/हल्द्वानी

सार

अदाणी मामले को लेकर कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता एसबीआई और एलआईसी कार्यालयों के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्तराखंड में भी कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन जारी है। विपक्ष पीएम मोदी से मामले में सामने आकर जवाब देने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौतम अदाणी मामले को लेकर विपक्षी दल लगातार संसद के दोनों सदनों में हंगामा कर रहे हैं और इस मामले पर संसदीय कमेटी बनाने की मांग कर रहे हैं। वहीं उत्तराखंड में भी कांग्रेस का जोरदार हंगामा जारी है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से अडानी समूह में जबरन निवेश कराया जा रहा है।

एक निजी संस्था की रिपोर्ट जारी होने के बाद अदानी ग्रुप के शेयर में आई गिरावट के चलते कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने सोमवार को नैनीताल रोड स्थित जीवन बीमा भवन के बाहर बैठकर धरना दिया। कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि अदानी ग्रुप में भारत के सार्वजनिक उपक्रमों का भी रुपया लगाया गया है।

एसबीआई और एलआईसी ने भी हजारों करोड़ों रुपये का निवेश अदानी ग्रुप में किया है। अब एक रिपोर्ट जारी होने के बाद अदानी ग्रुप के शेयर लगातार गिर रहे हैं और निवेशकों को नुकसान हो रहा है। तो ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सामने आकर जवाब देना चाहिए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Pauri: नदी किनारे खेल रहे बच्चे हुए हादसे का शिकार, पैर फिसलने से छोटा भाई बहा तो बड़े ने भी लगा दी छलांग
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव महेश शर्मा ने कहा कि सेबी जैसी संस्थाएं ईमानदारी के साथ काम नहीं कर रही हैं क्योंकि इस मामले में जिस तरह से जांच होनी चाहिए थी वह नहीं हो रही है। अन्य कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र की एजेंसियां सीबीआई, आयकर, ईडी जैसी इस्तेमाल केवल विपक्ष के नेताओं की आवाज को दबाने के लिए किया जाता है। जबकि पीएम मोदी को इस समय जरूरत इस बात की है कि अपने उद्योगपति मित्र की जांच करवाएं और इस घोटाले को सामने लाएं। इस दौरान वरुण प्रताप सिंह भाकुनी, गिरीश पांडे सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें