फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: गैरसैंण में बजट सत्र के बाद कांग्रेस ने की प्रेसवार्ता, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर जड़े कई आरोप

Sun, 15 Mar 2026 03:41 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

बजट सत्र के बाद विपक्ष ने प्रेसवार्ता कर सरकार पर आरोप लगाया कि राज्यपाल के अभिभाषण वाले दिन ही बजट पेश करना स्थापित संसदीय परंपराओं के विरुद्ध है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष ने की प्रेसवार्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में हुए बजट सत्र के बाद आज देहरादून में कांग्रेस नेताओं ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गैरसैंण बजट सत्र में लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हुआ है। राज्यपाल के अभिभाषण वाले दिन ही बजट पेश करना स्थापित संसदीय परंपराओं के विरुद्ध है। उन्होंने बजट चर्चा के दौरान सदन में मंत्रियों और भाजपा विधायकों की बेहद कम मौजूदगी को जनता के प्रति जिम्मेदारी का अभाव बताया।

विज्ञापन


Chamoli News: यूकेडी नेताओं पर गैरसैंण थाने में प्राथमिकी दर्ज, मारपीट, तोड़फोड़ और नियमों के उल्लंघन का आरोप

उन्होंने विकासनगर, मसूरी और यमुना कॉलोनी में सरकारी एवं सिंचाई विभाग की कीमती जमीनों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी का गंभीर आरोप लगाया। विपक्ष ने स्पष्ट किया कि 1.11 लाख करोड़ के बजट के साथ ही राज्य पर कर्ज का भार भी बढ़कर लगभग 1.08 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। उन्होंने सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई और पलायन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सदन में चर्चा से बचने और केवल अपना एजेंडा चलाने का आरोप जड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें