फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- पहले साक्ष्य मिटाए गए, अब सूबत मांग रही सरकार

Wed, 07 Jan 2026 02:59 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

अंकिता हत्याकांड में वीआईपी के नाम को लेकर प्रदेशभर में लोगों में उबाल है। कांग्रेस भी इस मुद्दों को लेकर सरकार पर हमलावर है। आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राजधानी में इस संबंध में पत्रकारवार्ता की। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस भवन में पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अंकिता हत्या मामले में पहले सबूत मिटाए गए हैं और अब सरकार सबूत मांग रही है। गोदियाल ने कहा कि अंकिता के माता पिता शुरू से सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। तीन साल में सरकार इस पर निर्णय नहीं ले पाई है।

विज्ञापन

 

इससे पहले अंकिता भंडारी को न्याय दो पदयात्रा मंगलवार को गोपेश्वर नगर पहुंची। यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करीब एक किलोमीटर तक रैली निकाली जिसमें जनपद के तीनाें विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग उठाई।

ये भी पढे़ं...अंकिता हत्याकांड: सुरेश राठौर की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार को जवाब दाखिल करने के निर्देश

गोदियाल ने कहा कि जब तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं मिल जाता तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। यह जनता की मांग है। आरोप लगाया कि सरकार अपने नेताओं को बचाने में पूरा जोर लगा रही है। कहा, अंकिता की हत्या के बाद सरकार ने सबूतों को नष्ट करने का काम किया और आज हत्याकांड के सबूत मांगे जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें