फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष ने किया भोजन वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिन पर महानगर कांग्रेस के सहयोग से उपलब्ध कराए गए पके हुए भोजन को तिलक रोड स्थित बाल बनिता आश्रम में बच्चों को वितरित किया। प्रीतम सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते कई लोगों का रोजगार समाप्त हो गया है। रोजमर्रा के मजदूरी कार्य करने वाले श्रमिक परिवार इससे सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। ऐसे समय में हम सभी का दायित्व बन जाता है कि आगे बढ़कर ऐसे परिवारों की यथा संभव सहायता करें। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, अशोक कोहली, भरत शर्मा, नागेंद्र रतूड़ी, अभिनंदन शर्मा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। -मनीष भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें