चुनावी मौसम में अगर आप राजनीतिक पार्टियों के घोषणा पत्रों को समझने का प्रयास कर रहे हैं तो कांग्रेस ने इस साल आम जनता तक आसानी से इसे पहुंचा दिया है।
पढ़ें, रास नहीं आया गांव वालों को प्रेमियों का मिलन
इसके लिए बस आपको अपने मोबाइल से एक नंबर पर मिस कॉल करनी होगी और आपके पास जवाब में आपकी जरूरत के मुताबिक कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र पहुंच जाएगा। वैसे तो मोबाइल से तमाम राजनीतिक पार्टियां प्रचार कर रही हैं लेकिन कांग्रेस का यह तरीका काफी पसंद किया जा रहा है।
मैसेज के माध्यम से कांग्रेस का प्रचार
कारगी चौक निवासी इंद्रेश नेगी के पास 18002082020 नंबर से एसएमएस आया। इसमें लिखा था कि अगर आप जानने चाहते हैं कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में आपके लिए क्या खास है, जानने के लिए इस टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल करें।
पढ़ें, कांग्रेस की नौंवी सूची में उत्तराखंड को मिले दो नाम
जब उन्होंने मिस कॉल की तो उनके पास एक जवाब आया। इसमें लिखा था कि आपका स्वागत है। इस सेवा को बंद कराने के लिए आप 08067913041 पर एसएमएस भेज सकते हैं।
दे रहे पल-पल की जानकारी
थोड़ी देर बाद दूसरा एसएमएस आया कि आज राहुल गांधी कर्नाटक में चार जगहों कसरगॉड, एड्डूकि, चेंगनौर और एटींगल में मीटिंग करेंगे। इसके बाद उनके मोबाइल नंबर पर कॉल आई। जब उन्होंने बताए गए निर्देशों का पालन करके खुद को बेरोजगार बताया तो कांग्रेस के घोषणा पत्र में शामिल बेरोजगारों के लिए विशेष वादों की पूरी जानकारी उन्हें पता चल गई।
पढ़ें, उत्तराखंड के नेता जिताएंगे यूपी की सीटों पर चुनाव!
इंद्रेश का कहना था कि वैसे तो सभी संगठनों का कोई न कोई एसएमएस आ रहा है लेकिन कांग्रेस का यह चुनावी तरीका काफी पसंद किया जा रहा है।
लोकदल भी कर रहा एसएमएस प्रचार
राष्ट्रीय लोकदल के टिहरी लोकसभा प्रत्याशी कुंवर जपेंद्र की ओर से भी एसएमएस प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश में मूल निवास प्रमाण पत्र के मामले को अपना मुद्दा बनाया है। उनकी ओर से लगातार लोगों को एसएमएस भेजे जा रहे हैं।