फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरीश रावत पर मुकदमा दर्ज होने पर भड़के कांग्रेसी, केंद्र सरकार का किया पुतला दहन

Fri, 25 Oct 2019 09:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रीतम सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर सीबीआइ की ओर से स्टिंग मामले में मुकदमा दर्ज करने पर कांग्रेसी आग बबूला हो गए हैं। कांग्रेसियों ने सभी जिला मुख्यालयों में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। देहरादून में एस्लेहॉल चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन करते हुए सीबीआइ पर केंद्र सरकार के इशारों पर चलने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सीबीआई ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर ऐसी घटना में मुकदमा दर्ज किया है, जो घटित ही नहीं हुई। चेतावनी दी कि अगर सीबीआई ने हरीश रावत को गिरफ्तार किया तो कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य की सभी जेल भर देंगे।

पूर्व सीएम हरीश रावत पर बुधवार को दिल्ली में दर्ज हुए मुकदमे के विरोध में बृहस्पतिवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एस्लेहॉल पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य व केंद्र की भाजपा सरकारों पर सीबीआई, ईडी व इनकम टैक्स विभागों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका पुतला 

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सीबीआई की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर मुकदमा दर्ज करने का विरोध करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका। 

शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता बद्रीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में एकत्र हुए। यहां से जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने तहसील चौराहा पहुंचकर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर झूठे मुकदमेे दर्ज करा विपक्ष को कमजोर करने का षड्यंत्र रच रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की जनविरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करते हुए जनसमस्याओं को उठाते रहेंगे। कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ खड़ी है।

यदि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता जेलों को भर देंगे। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजना रावत, कृष्णा बहुगुणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय नारायण सिंह, सुधा असवाल, प्रीति, विनीता भारती, चंद्रमोहन रावत, हेमचंद्र पंवार, प्रदीप नेगी, बीरेंद्र सिंह रावत, दर्शन सिंह रावत, दान सिंह, पुष्कर सिंह नेगी, हर्षिता, महावीर सिंह, उदय सिंह नेगी, पदमेंद्र रावत, जितेंद्र भाटिया, रमेश खंतवाल, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल व धीरेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें