कांग्रेस नेता ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ फेसबुक पर एक आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड की है, लेकिन ऐसा करना कांग्रेस नेता के लिए अब भारी पड़ गया है।
शिक्षिका उत्तरा प्रकरण में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट अपलोड करना रुड़की के कांग्रेस नेता आशीष सैनी को भारी पड़ गया। भाजयुमो कनखल मंडल के महामंत्री मनीष गुप्ता ने सैनी के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर मुकदमा दर्ज कराया है। कनखल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रुड़की के कांग्रेस नेता आशीष सैनी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर सीएम के नाम संबोधित एक पोस्ट अपलोड कर दी। पोस्ट के शीर्षक में चोर उचक्का लिखा है, जो शिक्षिका बोल चुकी थीं। उसके नीचे साला टीएसआर लिखा है। पोस्ट में शिक्षिका को लेकर सीएम की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए गए हैं।