फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का बयान, कहा एक्सीडेंटल नहीं वो तो...

Tue, 01 Jan 2019 08:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
the accidental prime minister
विज्ञापन

अभिनेता अनुपम खेर की आने वाली फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर को लेकर उठ रहे सवालों के बीच वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने भी बयान दिया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जनता की नजर में मनमोहन सिंह एक्सीडेंटल नहीं बल्कि एक्सीलेंट प्रधानमंत्री रहे हैं। 

विज्ञापन


उनके  कार्यकाल में मोबाइल क्रांति, आईटी सेक्टर और उद्योगों को बढ़ावा मिला था। मनरेगा और आरटीआई कानून जनता को मिला था। यदि मनमोहन सिंह एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर हैं तो देश की जरूरत यही है। जनता को डिजाइन और डिजाइनर प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी नहीं चाहिए।

विज्ञापन

हरीश रावत की चाय पार्टी
यह बात उन्होंने सने हुए नींबू और गुड़-चाय पार्टी में कही। पार्टी में ठेठ पहाड़ी अंदाज में सने हुए नींबू, माल्टा, नमक और पकौड़ी तो तराई के गुड़ और कचरी का स्वाद भी शामिल रहा। इसके साथ ही विदेशी फल कीवी को भी परोसा गया।

हरदा ने अपने बेटे आनंद की ओर से चलाई जा रही नशे के खिलाफ मुहिम को भी पार्टी से जोड़ा। लोकसभा चुनाव से ऐन पहले हुई इस नींबू पार्टी को हरीश रावत के लोकसभा सीट पर ठोस दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें