राफेल डील विरोध उत्तराखंड कांग्रेस फिर हरकत में दिखाई दे रही है। उसके फ्रंटल संगठनों ने भी मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। देश के जिन 90 शहरों में राफेल डील के विरोध में राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भेजा जाना तय हुआ है, उसमें उत्तराखंड के दून और नैनीताल भी शामिल है।
नैनीताल में राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा आ चुके हैं। अब बृहस्पतिवार को मनीष तिवारी की बारी है। कांग्रेस भवन में उनकी प्रेस कान्फ्रेंस दोपहर दो बजे रखी गई है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि दून और हरिद्वार के विरोध-प्रदर्शन के कार्यक्रम बाद में जारी किए जाएंगे।
कब कहां विरोध प्रदर्शन
सात सितंबर-रुद्रपुर, आठ सितंबर-नैनीताल, नौ सितंबर-अल्मोड़ा, 10 सितंबर-चंपावत, 11 सितंबर- पिथौरागढ़,12 सितंबर-बागेश्वर, 13 सितंबर-चमोली, 14 सितंबर-रुद्रप्रयाग, 15 सितंबर-पौड़ी, 17 सितंबर-नई टिहरी, 22 सितंबर-उत्तरकाशी।
महंगाई पर 31 को हर जगह प्रदर्शन
राफेल डील के विरोध के बीच कांग्रेस महंगाई के मसले पर भी मुखर होने जा रही है। 31 अगस्त को हर जिला मुख्यालय पर बढ़ती महंगाई के विरोध में सरकार के पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया है