फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के फिर आक्रामक तेवर, अब इस मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा

Sat, 30 Aug 2025 04:56 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर

सार

कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत लगातार प्रदेश सरकार पर हमलावर हैं। आज श्रीनगर में पत्रकारवार्ता में उन्होंने एक बार फिर सरकार पर आरोप लगाए।
विज्ञापन
हरक सिंह रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. हरक सिंह रावत ने आरोप लगाया कि पौड़ी एवं श्रीनगर की भाजपा सरकार में घोर उपेक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि पौड़ी मंडल मुख्यालय है लेकिन यहां पर कमिश्नर के साथ ही मंडल स्तर के अधिकारी नहीं बैठते हैं, जिसके कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रीनगर का जिस हिसाब से विकास होना चाहिए था वह नहीं हो पा रहा है, जो भी विकास हुआ वह कांग्रेस के समय में हुआ है। कहा यहां मेडिकल कॉलेज, केंद्रीय विवि, तहसील की स्थापना में भी कांग्रेस के समय पर ही हुई।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भूस्खलन...जीएसआई राज्य में लगाएगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, संवेदनशील चार जिलों में लगाने की योजना
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा आपदा प्रभावितों को उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। सरकार में आपदा के लिए ढाई हजार करोड़ का बजट और राज्य में इसका सबसे बड़ा विभाग होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही श्रीनगर में कांग्रेस की एक बड़ी रैली होगी, जिससे उत्तराखंड में परिवर्तन की लहर आएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें