कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने नगर निगम में हुए 300 करोड़ के होर्डिंग टेंडर घोटाले की तत्काल जांच की मांग की है। कहा कि बृहस्पतिवार को होने वाली बोर्ड बैठक में इस पर चर्चा कर तत्काल जांच के आदेश जारी किए जाएं। कहा कि अगर निगम की ओर से इसकी जांच नहीं जाती है तो वह हाईकोर्ट के साथ ही सीबीआई और ईडी के सामने इस मामले को उठाएंगे।
कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने नगर निगम में 30 करोड़ रुपये के होर्डिंग टेंडर घोटाले का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि टेंडर की शर्तों में न सिर्फ पार्टी के चयन में खेल हुआ। साथ ही हाईकोर्ट के ऑर्डर को तोड़-मरोड़कर एक्सटेंशन के नाम पर करोड़ों रुपये के कार्य को बिना टेंडर के अपने चहेतों को आवंटित किया गया। कहा कि इस संबंध में उन्होंने मेयर सुनील उनियाल गामा को अगस्त में इस संबंध में तथ्यों सहित शिकायत दी थी, लेनिक चार माह बाद भी निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।