फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: टपकेश्वर मंदिर में पूजा के बाद कांग्रेस की न्याय यात्रा शुरू, प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा

Thu, 22 Oct 2026 11:40 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

जनता के अधिकारों, न्याय और जनहित के मुद्दों को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने देहरादून से न्याय यात्रा शुरू की। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में यह पदयात्रा राजपुर और मसूरी विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए आने वाले दिनों में अन्य क्षेत्रों में भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
मंदिर में पूजा अर्चना करते कांंग्रेसी - फोटो : पार्टी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड कांग्रेस ने जनता के अधिकारों और जनहित के मुद्दों को लेकर देहरादून से न्याय यात्रा का शुभारंभ किया। चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और न्याय की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद कांग्रेस भवन से राजपुर और मसूरी विधानसभा क्षेत्रों में न्याय यात्रा प्रस्तावित है। राजपुर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के दौरान चौक, घंटाघर और पलटन बाजार में जनसंपर्क करते हुए राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स तक यात्रा निकाली जाएगी।

कांग्रेस का कहना है कि न्याय यात्रा का उद्देश्य जनता के बीच पहुंचकर उनके सवालों, समस्याओं और अपेक्षाओं को सुनना है। पार्टी इसे न्याय, अधिकार और सम्मान की लड़ाई को मजबूत करने वाला जनसंपर्क अभियान बनाना चाहती है।

विज्ञापन


प्रदेश के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी जाएगी न्याय यात्रा

देहरादून से शुरू हुए इस अभियान को प्रदेशव्यापी स्वरूप देने की तैयारी है। आने वाले दिनों में सहसपुर, विकासनगर, चकराता, धर्मपुर, कैंट और ऋषिकेश समेत प्रदेश के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी न्याय यात्रा निकाली जाएगी।

ये भी पढे़ं...मंत्री रेखा आर्या प्रकरण: कोर्ट के माध्यम से आज फोरेंसिक भेजी जा सकती है ऑडियो, साहू के नेपाल भागने की आशंका

कांग्रेस ने कहा कि जनता के अधिकारों की रक्षा और अन्याय के खिलाफ उसकी लड़ाई जारी रहेगी। पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझेंगे और समाधान के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें