फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Congress: अदाणी के मुद्दे पर 13 मार्च को कांग्रेस का गैरसैंण मार्च, जुटंगे प्रदेभर से कार्यकर्ता

Sat, 04 Mar 2023 03:49 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि 13 मार्च को कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा सत्र के दौरान भराड़ीसैंण पहुंचकर विशाल मार्च निकालेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इसके लिए सभी जिला, महानगर कांग्रेस अध्यक्षों को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 13 मार्च को अदाणी मुद्दे पर गैरसैंण मार्च का एलान किया है। इस संबंध में प्रदेशभर से विधानसभा सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं को भराड़ीसैंण पहुंचने का आह्वान किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से एलआईसी, एसबीआई और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों पर उद्योगपति गौतम अदाणी के समूह में निवेश के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand BJP: बजट सत्र के बाद भाजपा विधायकों का होगा प्रशिक्षण शिविर, पीएम मोदी करेंगे ऑनलाइन शुभारंभ
विज्ञापन


कांग्रेस इसका विरोध करती है। इसके विरोध में देशभर में छह फरवरी से आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी के तहत उत्तराखंड में भी इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 13 मार्च को कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा सत्र के दौरान भराड़ीसैंण पहुंचकर विशाल मार्च निकालेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे। इसके लिए सभी जिला, महानगर कांग्रेस अध्यक्षों को पत्र जारी किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें