फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने इन 38 बागियों को पार्टी से किया बाहर, कई नेताओं से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 09 Nov 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 38 बागियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जबकि कई नेताओं से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। पार्टी ने ये कार्रवाई नगर निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ गतिविधियों में लिप्त होने के मामले में की है। सभी बागियों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने निष्कासन किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पार्टी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्टी ने नामांकन वापसी के तत्काल बाद निष्कासन की कार्रवाई को यह सोचकर टाल दिया था कि शायद बागी अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध अपना नामांकन वापस ले लेंगे और उनके पक्ष में प्रचार करेंगे।

इसके लिए पार्टी ने दिवाली तक इंतजार करने का फैसला किया था। मगर नगर निकायों में कई बागियों ने पार्टी की अपील को अनसुना कर दिया। परिणामस्वरूप बृहस्पतिवार को पार्टी ने 38 पदाधिकारियों पर कार्रवाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बागियों पर चली निष्कासन की तलवार

नगर निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ गतिविधियों में लिप्त जिन बागियों पर कांग्रेस ने निष्कासन की तलवार चलाई है, उनमें नगर निगम देहरादून से सुनील जायसवाल, मोहन सिंह नेगी एवं दिनेश भंडारी, नगर पालिका परिषद डोईवाला से शिल्पी नेगी एवं विक्रम सिंह नेगी, नगर पालिका परिषद जोशीमठ से रमेश सती, सुभाष डिमरी, नरेशानंद नौटियाल, सरिता नौटियाल, अजीत पाल रावत, सुखदेव सिंह बिष्ट, हरीश सती, अनिल नंबूरी, समीर डिमरी, मोहन सिंह राणा, अनीता नेगी, नगर पालिका परिषद पौड़ी से नीलम रावत, उपेंद्र भट्ट, नगर पालिका परिषद पिथौरागढ़ से अजय महर, नगर पंचायत बेरीनाग से हेम पंत, नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा में त्रिलोचन जोशी, अख्तर हुसैन, केवल सती, मनोज सनवाल, दानिश खान, पंकज वर्मा, कमल पंत, अमरनाथ सिंह रावत, नगर पालिका परिषद बागेश्वर से दिलीप खेतवाल, रणजीत सिंह बोरा, दीपक खेतवाल, किशन नगरकोटी, इंद्र सिंह परिहार, भवानी राम आगरी, सुरेश खेतवाल, रेखा खेतवाल, नगर पंचायत भीमताल से सौरभ रौतेला व विक्रम जीना के नाम शामिल हैं। इन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

पार्टी के कई लोगों से मांगा गया स्पष्टीकरण
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में कई अन्य लोगों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कंाग्रेस अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि जिन जिला स्तरीय कांग्रेसजनों की पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायत मिले, उनके खिलाफ  समुचित कार्रवाई की जाए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें