फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मालिकाना हक दिलाने की कांग्रेस की मुहिम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIमहानगर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में शनिवार को मलिन बस्ती न्याय यात्रा का शुभारंभ चंद्र रोड से किया गया। यह यात्रा करनपुर बस्ती, खटीक मोहल्ला, डीएल रोड होते हुए रिस्पना पुल (आर्यनगर) पर समाप्त हुई।
I
Iयात्रा का उद्देश्य शहर की मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिलाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। डॉ. गोगी ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो सभी वर्गों के हितों की रक्षा करती है और हर धर्म, जाति, और समुदाय को साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि कई मलिन बस्तियां ऐसी हैं जो इंदिरा गांधी के नाम पर बसी हैं, और आज वही बस्तियां भाजपा के लिए बोझ बन गई हैं। कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राइट टू शेल्टर को मौलिक अधिकार माना है, लेकिन भाजपा सरकार लोगों से उनका यह अधिकार छीन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iकांग्रेस पार्टी मलिन बस्तियों के लोगों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने देगी और यह यात्रा सरकार के जागने तक जारी रहेगी। पद यात्रा में मदनलाल (प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जाति विभाग), डॉ. प्रदीप जोशी, सुनीता प्रकाश, सुनील जैसवाल, पार्षद रॉबिन त्यागी, अर्जुन, धर्मपाल, विपुल नौटियाल समेत अन्य शामिल रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें