फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फोर लेन हाईवे के निर्माण से दून-पांवटा हाईवे पर कम होगा वाहनों का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लूपुर से लेकर पांवटा (हिमाचल प्रदेश) तक फोरलेन हाईवे का निर्माण पूरा होने से दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव कम होगा। आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। हाईवे पर रोजाना सफर करने करने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


इन दिनों भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बल्लपुर से पांवटा के बीच फोर लेन का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर करा रहा है। निर्माण कार्य करीब 50 फीसदी पूरा हो चुका है। फोन लेन का निर्माण धर्मावाला, बांसूवाला, माजरी, जाटोवाला, तिपरपुर, सभावाला, कल्याणपुर, हसनपुर, शेरपुर गांव के किनारे से किया जा रहा है। कुछ हिस्सा आसन नदी के किनारे से भी गुजर रहा है। बल्लूपुर से पांवटा तक फोर लेन हाईवे की लंबाई करीब 50 किमी होगी। कार्य पूरा होने पर हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली जाने वाले वाहन देहरादून शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। फोन लेन हाईवे से सीधे गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे।


यहां लगता है अक्सर जाम
दून-पांवटा हाईवे पर वर्तमान में वाहनों का भारी दबाव है। इस हाईवे की चौड़ाई कम है। खनन सामग्री से लदे वाहन हाईवे पर दौड़ते हैं। इससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अक्सर सुबह और शाम सेलाकुई, सुद्दोवाला और नंदा की चौकी पर लंबा जाम लग जाता है। वाहन रेंगते नजर आते हैं। आधा किमी की दूरी तय करने में आधा घंटा लग जाता है। फोर लेन हाईवे के निर्माण से इन सभी समस्याओं से निजात मिलेगी।
विज्ञापन



केंद्र और प्रदेश सरकार की मंशा सफर को सुगम बनाने की रही है। फोन लेन हाईवे के निर्माण पूरा होने से निश्चित तौर पर जाम की समस्या से निजात मिलेगी। कम समय में लोग गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।- सहदेव सिंह पुंडीर, विधायक सहसपुर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें