01-सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की पत्नी सुनीता रावत और संजय गुप्ता की पत्नी मनीषा गुप्ता के नाम पर चामासारी सहस्त्रधारा स्थित संयुक्त जमीन की रजिस्ट्री दिनांक 27 जुलाई 2012
02-सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की पत्नी सुनीता रावत और संजय गुप्ता की पत्नी मनीषा गुप्ता के संयुक्त नामों पर चामासारी सहस्त्रधारा स्थित जमीन की रजिस्ट्री दिनांक 20 नवंबर 2012
03-संजय गुप्ता द्वारा सूर्याधार झील की घोषणा से पहले खरीदी गई जमीन की रजिस्ट्री दिनांक आठ नवंबर 2016
04-संजय गुप्ता द्वारा सूर्याधारी झील की घोषणा से पहले खरीदी गई जमीन की रजिस्ट्री दिनांक 12 जुलाई 2017
05-संजय गुप्ता द्वारा सूर्याधार झील की घोषणा से पहले खरीदी गई जमीन की रजिस्ट्री दिनांक 31 जुलाई 2017
कांग्रेस ने इस पूरे प्रकरण की सीबीआई या फिर हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराने की मांग की है। कांग्रेस के नेताओं ने कहा है कि या तो सीबीआई इस गड़बड़झाले की जांच करे या फिर हाईकोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में एसआईटी इस मामले को देखे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि 23 मई को चुनाव नतीजे आने के बाद कांग्रेस इस मामले को लेकर सड़कों पर उतरेगी। कांग्रेस ने इस प्रकरण में संलिप्तता की बात कहते हुए सीएम से इस्तीफा मांगा है। पार्टी ने कहा है कि नैतिकता का तकाजा है कि सीएम को अपने पद पर बने नहीं रहना चाहिए।