उन्होंने कहा कि यह सारे जांच के विषय हैं कि भाजपा से जुड़ी महिला पर पार्टी के नेताओं पर किस तरह बनाया। उसका मोबाइल छीन लिया। उसकी सुरक्षा को लेकर आज भी सवाल खड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले में चुप नहीं बैठेगी।
पूर्व संगठन मंत्री की गिरफ्तारी होनी चाहिए। इसके अलावा, अन्य जिन भी भाजपा पदाधिकारियों के नाम इस प्रकरण में सामने आ रहे हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।
दूसरी तरफ, कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा है कि भाजपा के एक पदाधिकारी का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह बताता है कि पार्टी के नेता किस हद तक जा पहुंचे हैं।