फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रजत जयंती पखवाड़ा के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए समन्वयक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य स्थापना के रजत जयंती पखवाड़े पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए पार्टी संगठन के वरिष्ठ नेताओं को समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने बताया, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रजत जयंती पखवाड़े को भव्य व प्रभावी रूप देने के लिए समन्वयक नियुक्त किए। एक नवंबर को देहरादून कचहरी स्थित शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के लिए प्रदेश महामंत्री व राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र शाह को समन्वयक बनाया गया है। दो सितंबर को प्रदेश के सभी विकास खंडों में रजत जयंती गोष्ठियां आयोजित करने के लिए समन्वयक की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री जगदीश धीमान को दी गई है। तीन नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी को समन्वयक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच नवंबर को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का पत्रकार सम्मेलन का आयोजन का जिम्मा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना, प्रवक्ता शीश पाल सिंह बिष्ट व मीडिया विभाग देखेगा। छह नवंबर को प्रदेश नेताओं का रामपुर तिराहा पर शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का समन्वयक प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष व वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी धीरेंद्र प्रताप को बनाया गया है। आठ नवंबर को प्रदेश मुख्यालय में होने वाले विचार सम्मेलन को धस्माना देखेंगे। आठ नवंबर को प्रदेश कांग्रेस द्वारा राज्य में पच्चीस साल की विभिन्न सरकारों के क्रियाकलापों की प्रदर्शनी के समन्वयक सरदार अमरजीत सिंह व विशाल मौर्य को बनाया गया है। नौ नवंबर को प्रदेश मुख्यालय में होने वाले कार्यक्रमों के लिए सेवा दल की प्रांतीय मुख्य संगठक हेमा पुरोहित, मनमोहन शर्मा व सावित्री थापा को समन्वयक बनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें