देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक व नगर पंचायत कमेटियों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। 25 ब्लाकों व 28 नगर पंचायत कमेटियों में पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। चकराता ब्लाक से अमर सिंह व डोईवाला से सुरेंद्र सिंह नेगी को अध्यक्ष बनाया गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ब्लॉक व नगर पंचायत कमेटियों में अध्यक्षों की नियुक्ति की है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संगठन को बूथ स्तर मजबूत व सक्रिय बनाने के लिए अध्यक्षों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई। त्यूनी से लायक राम शर्मा, कालसी से सन्नी शर्मा, झबरेड़ा से हितेश चौधरी व राहुल सैनी, ऋषिकेश से ललित मोहन, पिरान कलियर से सुभाष सैनी, हवालबाग से शिवराज नयाल, मझखाली से राजेंद्र बिष्ट, द्वाराहाट से शेखर चंद्रा, भीमताल से सतीश कुमार टम्टा, कीर्तिनगर से मुकेश बर्थवाल, भिलंगाना से सुंदर लाल उनियाल, काशीपुर से कुलदीप सिंह, संजय शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा अन्य ब्लाकों में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। ब्लाकों के अलावा 28 नगर पंचायत कांग्रेस कमेटियों में अध्यक्ष बनाए गए।