फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पूर्व सीएम कोश्यारी को दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। स्वजल कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को पूर्व सीएम पद्मभूषण भगत सिंह कोश्यारी से उनके शासकीय आवास पर भेंट की। उन्होंने प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान से अलंकृत किए जाने पर पूरे स्वजल कर्मचारी संघ परिवार की ओर से कोश्यारी को बधाई दी। संघ ने उन्हें स्वजल के विभागीय कर्मचारियों की विगत 28-29 वर्षो की निरंतर सेवाओं के उपरांत भी विभिन्न प्रकार की समस्याओं के संबंध में भी विस्तार पूर्वक अवगत कराया। कोश्यारी ने संघ को आश्वस्त किया कि भविष्य में जब भी उनकी आवश्यकता कर्मचारी संघ को होगी, वह नि:स्वार्थ भाव से हर स्तर पर कर्मचारियों के हितों एव उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में अरविन्द पयाल, विपुल जोशी, महेंद्र कुमार एवं गिरीश रावत शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें