फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीआर में भी पुष्टि, एक दिन भी ऊधमसिंहनगर नहीं रहा कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर में तैनात पुलिस के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने दून में भी पत्रकार वार्ता कर पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाते हुए कहा कि आरआई (प्रतिसार निरीक्षक) और मुंशी उस पर डीजीपी की पत्नी के पंतनगर स्थित मकान में ड्यूटी का दबाव डालते हुए मारपीट की थी। वहीं, पुलिस शुरुआत से कह रही कि कर्मी एक साल से ऊधमसिंह नगर में था ही नहीं। सीडीआर में भी पुष्टि हो चुकी कि एक साल में एक दिन भी जिले में नहीं रहा।
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दीपक उप्रेती के आरोपों की ऊधमसिंह नगर के एसएसपी ने सीओ अभय प्रताप को जांच के आदेश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में ही पुलिस यह बता रही कि दीपक एक साल से ड्यूटी पर था ही नहीं। जांच में उसकी सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) निकाली गई है। पुलिस के मुताबिक, दीपक एक साल में एक भी दिन ऊधमसिंह नगर में नहीं रहा। वह इस दौरान हल्द्वानी, दिल्ली, बागेश्वर और अल्मोड़ा में कभी-कभी रहा है।
मामले में डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि दीपक की कही सारी बातें निराधार लग रही हैं। कहा कि उसने न तो कभी उनके बंगले पर और न ही उनकी पत्नी के पंतनगर स्थित मकान पर ड्यूटी की है। उसकी एक मिनट की सेवा भी उनके यहां नहीं है। जहां तक मारपीट के आरोप हैं तो इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मारपीट किसने की है। शुरुआती जांच में मालूम हुआ कि दीपक एक साल से प्रदेश से बाहर ही रह रहा था।
विज्ञापन

यूकेडी मीडिया प्रभारी संग की पत्रकार वार्ता
उत्तराखंड क्रांति दल के मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल के साथ शनिवार को दीपक उप्रेती ने पत्रकार वार्ता में आरोपों को दोहराया है। यूकेडी मीडिया प्रभारी ने बताया कि दीपक के साथ हुई बर्बरता के मामले को देश के गृह मंत्री और मानवाधिकार आयोग तक ले जाया जा रहा है। इस मामले में पुलिस के बड़े अफसरों से भी अपेक्षा की जाती है कि वह निष्पक्ष जांच कराए।
ये था मामला
घटना 20 अप्रैल की बताई जा रही है। दीपक का कहना है कि इस दिन ऊधमसिंह नगर पुलिस लाइन गया था। आरआई ने पंतनगर में डीजीपी की पत्नी के मकान पर ड्यूटी के लिए कहा। इस पर दीपक ने कहा कि बच्चे तबीयत खराब है, उसे डॉक्टर के पास ले जाना चाहता है, मगर दोनों जबरदस्ती करने लगे। आरआई और मुंशी उसे अपने साथ पंतनगर ले गए। वहां जब उसने ड्यूटी के लिए मना किया तो दोनों ने कमरे में बंद कर पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें