डाटा एंट्री के लिए केवल एक कर्मचारी
आयोग में कर्मचारियों की किल्लत इस कदर है कि डाटा एंट्री में केवल एक कर्मचारी है। पहले पेपर प्रकाशित करने वाली कंपनी के कर्मचारी ही डाटा एंट्री का भी काम करते थे। कंपनी के ब्लैकलिस्ट होने के बाद कर्मचारी भी हटा दिए गए थे। लिहाजा, एनआईसी का केवल एक कर्मचारी ही बचा हुआ है।
इन भर्तियों के परिणाम का इंतजार
वाहन चालक : 174 पद, 12 जून 2022 को परीक्षा। 14,075 उम्मीदवार।
कर्मशाला अनुदेशक : 157 पद, 12 जून 2022 को परीक्षा। 3972 अभ्यर्थी।
मत्स्य निरीक्षक : 28 पद, 12 जून 2022 को परीक्षा। 71 उम्मीदवार।
मुख्य आरक्षी, पुलिस दूरसंचार : 272 पद, 31 जुलाई 2022 को परीक्षा। 23506 उम्मीदवार।
इन भर्तियों के दोबारा आयोजन को कैलेंडर का इंतजार
-सचिवालय रक्षक भर्ती
-स्नातक स्तरीय परीक्षा
-वन रक्षक भर्ती परीक्षा
ये भी पढ़ें...Sri Dev Suman University: इसी सत्र से 16 विषयों के लिए शुरू होगी प्री-पीएचडी, मई में होगी प्रवेश परीक्षा
मार्च निकला, अब अप्रैल में जारी होगा कैलेंडर
आयोग ने पहले मार्च महीने में तीनों रद्द हुई परीक्षाओं के दोबारा आयोजन का कैलेंडर जारी करने की बात की थी लेकिन स्टाफ की किल्लत के चलते जारी नहीं हो पाया। अब अप्रैल के पहले सप्ताह में कैलेंडर जारी होगा। इसके बाद आयोग अप्रैल, मई, जून में तीनों रद्द हुई परीक्षाएं दोबारा कराएगा।