फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वन निगम के पूर्व अध्यक्ष के निधन से शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वाहिद हुसैन का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक जताया है। हरबर्टपुर निवासी वाहिद हुसैन 62 वर्ष के थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही भारी संख्या में क्षेत्रवासी उनके आवास पर एकत्रित हो गए। वाहिद हुसैन 2002 में विकासनगर विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे। जिसके पश्चात प्रदेश की पहली सरकार में उन्हें वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया था। उनकी गिनती क्षेत्र में राजनीतिक व सामाजिक शख्सियत के तौर पर होती थी। उनके निधन पर क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व मंत्री नवप्रभात, ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह, हरबर्टपुर नगर पालिका अध्यक्ष नीरू देवी, मोहित बिष्ट, जितेंद्र रावत, विकासनगर के पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय किशोर, पछवादून विकास मंच के संयोजक अतुल शर्मा, नीरज रोहिला, मुनीर अहमद आदि ने शोक जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें