सेलाकुई। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) के गवर्नमेंट विमेन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में चले दो दिवसीय नवरंग 2.0 महोत्सव को बृहस्पतिवार को समापन हुआ। कुलपति प्रो. (डॉ.) तृप्ता ठाकुर ने इस अवसर पर ई-न्यूजलेटर के दूसरे संस्करण और विशेष टी-शर्ट का विमोचन किया। यह महोत्सव आईइइइ दिवस-2026 के तहत आयोजित किया गया था। इसमें डब्लूआईटी एलुमनाई एसोसिएशन और आईइइइ उत्तर प्रदेश अनुभाग ने सहयोग किया। कुलपति ने छात्राओं से आईइइइ जैसे वैश्विक मंचों का उपयोग कर कौशल विकसित करने का आह्वान किया। महोत्सव में कुल 24 प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें 15 तकनीकी प्रतियोगिताएं थीं, जैसे कोडिंग और रोबोटिक्स। दूसरे दिन गरबा और पारंपरिक नृत्य सहित नौ सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन ओपन स्टेज डांडिया के साथ हुआ। संवाद